बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र से कांवड लेकर गुजरते शिवभक्त।
- फोटो : BIJNOR
हरिद्वार मार्ग पर बढ़ी यात्रियों की भीड़, बसों की संख्या बढ़ाई
बिजनौर। महाशिवरात्रि के मौके पर हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। जिसके चलते बिजनौर डिपो से हरिद्वार मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। पहले पांच बसें चलाई जा रही थीं। अब भीड़ बढ़ जाने से बसों की संख्या बढ़ाकर 15 कर दी गई है।
चुनाव में बसें जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजनौर डिपो से प्रत्येक रूट पर जाने वाली बसों की संख्या घट गई है। जिससे यात्रियों को घंटों तक रोडवेज पर इंतजार करना पड़ रहा है। हरिद्वार मार्ग पर भी पांच बसें संचालित की जा रही थीं। महाशिवरात्रि से पहले लोगों ने हरिद्वार जाना शुरू कर दिया है। जिसकी वजह से हरिद्वार मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाकर 15 कर दी है। हरिद्वार मार्ग के लिए दूसरे रूटों की बसें भी लगाई गई हैं। क्योंकि महाशिवरात्रि पर कांवड़ लेने के लिए शिवभक्त हरिद्वार जाने लगे हैं।
डिपो पर इस समय हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की ज्यादा भीड़ हो रही है। भीड़ को कम करने के लिए डिपो से हरिद्वार मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ा दी है। धामपुर, चांदपुर रूट की कुछ बसें भी हरिद्वार मार्ग पर चलाई जा रही हैं। डिपो इंचार्ज कुसुमलता ने बताया कि महाशिवरात्रि की वजह से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए हरिद्वार मार्ग पर बसों का संचालन बढ़ा दिया है। इसके साथ ही डिपो से भीड़ को कम करने की कोशिश की जा रही है।