फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली से उड़ाया, पिता को किया घायल

Sat, 11 Feb 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजनौर में शुक्रवार रात गांव कछपुरा के पास ट्यूबवैल बंद करने गए बाप-बेटे पर घात लगाए बैठे एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। उन्होंने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी और बाप को धारदार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया। ग्रामीणों ने युवक का शव मौके से नहीं उठने दिया और सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। इस घटना से इलाके में भारी तनाव है। युवक के पिता ने गांव पेद्दा के दूसरे समुदाय के लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
कोतवाली शहर क्षेत्र के नयागांव निवासी संजय सिंह बेटे 17 वर्षीय विशाल के साथ बाइक से शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजेे सरकारी ट्यूबवैल बंद करने जंगल में गए थे। जब वे ट्यूबवैल का ताला लगा रहे थे, तभी वहां घात लगाकर बैठे करीब दर्जन भर लोगों ने बाप-बेटे पर हमला बोल दिया। बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी और बाप को धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना का पता चलते ही इलाके के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने गांव कछपुरा के निकट ट्यूबवैल के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। ये लोग विधायक रुचिवीरा को मौके पर बुलाने व हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक हत्यारोपी नहीं पकड़े जाएंगे, वे शव नहीं उठने देंगे। एसपी अजय साहनी समेत पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने कई बार ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, पर वे नहीं माने। इस घटना से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। पेद्दा समेत आसपास के गांवों में पुलिस तैनात कर दी गई है। विशाल के पिता संजय के मुताबिक, वारदात गांव पेद्दा के दूसरे संप्रदाय के पूर्व प्रधान ने साथियों से मिलकर अंजाम दी है। रात साढ़े नौ बजे तक ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया। जाम में बड़ी संख्या में लोग फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें