फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनपटी पर पिस्टल लगा सात लाख रुपये लूट लिये

Sat, 11 Feb 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
9 एमएम पिस्टल
विज्ञापन
हरिनगर इलाके में बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी से सात लाख रुपये लूट लिए। कारोबारी की पत्नी की कनपटी पर पिस्टल लगाकर वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के समय दोनों स्कूटी से कार्यालय से घर जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार विजय गोयल (50) परिवार के साथ लाजवंती गार्डन में रहते हैं। उनका वशिष्ठ पार्क में रिफाइंड ऑयल का कारोबार है। बृहस्पतिवार शाम विजय गोयल अपनी पत्नी कमलेश के साथ कार्यालय से स्कूटी से घर जा रहे थे। उनके बैग में सात लाख रुपये और कुछ चेक थे, जो उन्हें पार्टियों ने दिए थे।

दंपति जब सीसीआरएएस बिल्डिंग के पास पहुंचे तो एक बाइक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दंपति नीचे गिर गए। बाइक पर तीन युवक सवार थे। एक युवक उनके पास आया और पिस्टल कमलेश की कनपटी पर लगा दिया।
विज्ञापन


युवक ने उनसे बैग देने के लिए कहा। विजय ने पत्नी को बैग बदमाशों के हवाले करने के लिए कहा। उनकी पत्नी ने बदमाश को बैग सौंप दिया। बैग लेने के बाद तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर गुरु सतनाम राम सिंह मार्ग की ओर भाग गए। 

विजय ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। विजय ने पुलिस को बताया कि बैग में नकदी और चेक के अलावा उनकी कार का आरसी भी था। पुलिस हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें