फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर हत्याकांड: मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, पति ने सुपारी देकर कराई थी पत्नी की हत्या

Tue, 02 Nov 2021 09:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

बिजनौर में डिग्री कॉलेज की टीचर की हत्या का सच सामने आ गया है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी पति ने ही सुपारी देकर पत्नी की हत्या कराई थी। वहीं पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में डिग्री कॉलेज की प्रवक्ता की हत्या करने में शामिल बदमाश को पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, जानकारी लगने पर एसपी सिटी पुलिस फोर्स के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। 

विज्ञापन


बताया गया कि विदुरकुटी चांदपुर रोड पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश राजू निवासी खदाना थाना मझोला जनपद मुरादाबाद पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी पति ने ही सुपारी देकर टीचर पत्नी की हत्या कराई थी।

यह भी पढ़ें: कबाड़ियों के बड़े कारनामे: आखिर खुल गए अहम राज, पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


जानिए पूरा मामला
आरबीडी कॉलेज की प्रवक्ता डॉक्टर प्रिया शर्मा की हत्या में शामिल शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शूटर के पैर में पुलिस की गोली लगी है। एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार शूटर का साथी फरार हो गया जिसकी तलाश में कांबिंग की जा रही है। प्रवक्ता के पति ने साढ़े पांच लाख रुपये की सुपारी देकर उनकी हत्या कराई थी। 

शहर कोतवाली पुलिस त्योहार के चलते विदुरकुटी चांदपुर रोड पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस का दावा है कि बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो वे पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। वहीं पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गिरफ्तार बदमाश राजू निवासी खदाना थाना मझौला मुरादाबाद हैं। उसके फरार साथी का नाम गोली निवासी कांशीराम कॉलोनी मुरादाबाद बताया जा रहा है। बदमाशों की गोली से घायल सिपाही का नाम मोनू है। बदमाश राजू और मोनू को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार राजू और उसके फरार साथी गोलू ने 29 अक्तूबर को साकेत कॉलोनी में प्रवक्ता डॉक्टर प्रिया शर्मा की गोली मारकर हत्या की थी। प्रिया के पति कमल शर्मा ने इन्हें 5.50 लाख रुपये की सुपारी दी थी।

यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें