फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से फरार आरोपी महिला पकड़ी गई

Sun, 27 Dec 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर में  सर्राफ की दुकान में हुई लूट की आरोपी महिला कोतवाली से फरार हो गई। पुलिस में हड़कंप मच गया। गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। कोतवाल के आश्वासन पर बाजार को दोपहर में खोल दिया गया। पुलिस ने लूट में शामिल एक बदमाश को दबोच लिया है। एसपी सुभाष सिंह बघेल के मुताबिक  देरशाम महिला को मंडी धनौरा से पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन



मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी मनोज वर्मा की ढाली बाजार में सर्राफ की दुकान पर शुक्रवार को मंडी धनौरा निवासी महिला रूबी दुकान पर जेवर पसंद कर रही थी। करीब ढाई बजे बाइक से दो बदमाश दुकान पर आए और सर्राफ के सिर पर तमंचे की बट से हमला करके 112 ग्राम सोने के जेवर करीब (तीन लाख) लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने रूबी से पूछताछ की रूबी के बताने पर उसके अलावा मंडी धनौरा निवासी जुबैर, अंकुर, पारस के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रूबी को पुलिस ने थाने में ही अलग कैमरे में महिला पुलिस की सुरक्षा में बैठा रखा था।
शनिवार सुबह रूबी पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गई।

थाने से रूबी के फरार होने का पता चलते ही पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने महिला की तलाश की पर उसका कोई पता नहीं चला। आरोपी महिला के थाने से फरार होने का पता जब व्यापारियों को चला तो उनमें गुस्सा फैल गया। व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और  फरार महिला की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। कोतवाल आरआर कठेरिया के व्यापारियों को समझाने पर और आरोपियों को पकड़ने के आश्वासन पर दोपहर में व्यापारी बाजार खोलने पर राजी हुए। पुलिस के मुताबिक लूट में शामिल एक बदमाश पारस को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बाजार बंद कराने में संयुक्त व्यापारी मंडल के अध्यक्ष अरूण कुमार अग्रवाल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, विपुल तायल, अमित अग्रवाल सोनू, अशोक नेताजी, राजेंद्र त्यागी, सुमित नारायण, अमित गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें