फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश देने गई पुलिसकर्मियों से मारपीट

Thu, 15 Sep 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर में  हमलावरों के घर दबिश देने गई एक दरोगा और सिपाहियों से मारपीट की गई। आरोपियों के परिजनों ने सिपाही का मोबाइल तोड़ दिया। दोनों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता-पुत्र गांव के ही एक युवक से मारपीट करने में नामजद हैं। आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। मंगलवार को एक दरोगा व एक सिपाही आरोपियों के घर दबिश देने के लिए पहुंच गए। दोनों आरोपियों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दरोगा व सिपाही से मारपीट कर दी। सिपाही ने वीडियो बनाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने सिपाही का मोबाइल भी तोड़ दिया। दोनों ने किसी तरह मौके से भागकर जान बचाई और थाने में सूचना दी। थाने से भारी पुलिस गांव में आने पर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें