घटना की जानकारी लेते एसडीएम सत्येंद्र कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोहल्ला नौधना में रास्ते में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रालियों को हटाने के विवाद में दो पक्षों में पथराव हो गया। पथराव होने से मौके पर अफरातफरी का आलम हो गया।
इस घटना का पता चलने पर एसडीएम ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पुलिस को देख दोनों पक्षों के लोग तितर बितर हो गए। पुलिस ने इस दौरान छह लोगों को हिरासत में लिया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में तहरीर के संबंध में तहरीर नहीं दी गई है। एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
मोहल्ला नौधना निवासी जुबैर ने बताया कि वह पिकअप से धामपुर जा रहा था।
रास्ते में मोहल्ले के लोगों की कई ट्रालियां खङ़ी थी। इसे हटाने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि ट्रैक्टर मालिकों ने ट्रालियों को हटाने के सवाल पर उसके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी । विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट का प्रयास किया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो गया। इस घटना में जुबेर को चोट आई है। सूचना एसडीएम, पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। आरोपी पुलिस को देख मौके से फरार हो गए। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने मोहल्ले के आधा दर्जन लोगों को शांतिभंग करने के आरोप में पकड़ा है। पुलिस ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी। एसओ देवपाल सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।