फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर सादात में भाई का कत्ल

Fri, 23 Sep 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर जिले के रायपुर सादात मेंशादी में खर्च किए गए रुपये मांगने के विवाद में रिश्ते का कत्ल हो गया। छोटे भाई ने बड़े भाई की  हत्या कर सनसनी फैला दी। मृतक की पत्नी ने देवर और ननदोई के खिलाफ पति की हत्या की तहरीर पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने   कहा कि मामले की छानबीन के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। 
विज्ञापन


टांडामाईदास निवासी साजिद का उसके बड़े भाई राशिद ने दो वर्ष पूर्व विवाह कराया था। विवाह में लगभग 3.5 लाख रुपये खर्च हुए थे। राशिद पिछले कुछ समय से अपने छोटे भाई    से शादी में खर्च हुई धनराशि  वापस करने का दबाव बना रहा  था। बुधवार की देर रात साजिद ने अपने जीजा खाईखेड़ी निवासी जाबिर के साथ मिलकर बड़े भाई राशिद पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पारिवारिक विवाद में हुई मौत से गांव में हड़कंप मच गया। 
सूचना मिलने पर नगीना देहात पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राशिद का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। टांडामाईदास निवासी   मृतक राशिद की पत्नी शाजिया ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। शाजिया ने देवर साजिद और ननदोई जाबिर पर पति राशिद पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने तथा उपचार के दौरान पति की   मृत्यु हो जाने की तहरीर सौंपी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों   को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

 बताया जाता है कि छोटे भाई के पास जमीन होने के बावजूद वह बड़े भाई द्वारा शादी में खर्च की गई धनराशि वापस नहीं कर रहा था, जिससे दोनों भाईयों में पिछले कुछ समय से तनाव था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें