फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ता तोड़ने पर दर्ज हुई रिपोर्ट

Thu, 27 Apr 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में दहेज में मनचाही रकम न मिलने पर शादी से दस दिन पहले रिश्ता तोड़ने के आरोपियों पर कानून का शिकंजा कस गया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


नगर के डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग निवासी गेस्ट हाउस संचालक हिमांश गोयल ने पुत्र सिद्धार्थ की शादी कुछ माह पहले धामपुर के ही एक मोहल्ले की युवती से तय की थी। लड़की वालों का कहना है कि वर पक्ष दहेज में मोटी रकम देने का दबाव बना रहा था।

शादी से कुछ दिन पूर्व उन्होंने मांग सीधे दोगुनी कर दी तो वे परेशान हो गए। वर पक्ष को समझाने की तमाम कोशिशें नाकाम रही और उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। इससे युवती ने जहर खा लिया। 
विज्ञापन


परिजनों ने शिकायत लखनऊ में महिला हेल्पलाइन से की तो वहां से इस मामले की सीधे मॉनिटरिंग शुरू हो गई। शुरुआत में आरोपी पक्ष को बचाने की कोशिश में लगी पुलिस ने बुधवार को दहेज मांगने और न मिलने पर रिश्ता तोड़ने के आरोपी हिमांशु गोयल, उसके पुत्र सिद्धार्थ व पत्नी मुक्ता गोयल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें