फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का फिर तांडव तीन जगह हादसे

Thu, 27 Apr 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ
विज्ञापन
सेक्टर-52 के जंगलों में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर से दूर पडयारी, पल्ली और हीरानगर इलाके में आग की घटनाओं में तीन कुल्ले और सोलह कनाल भूमि पर लगी गेहूं जलकर राख हो गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि कुल्लों को आग की चपेट से नहीं बचाया गया।
विज्ञापन


दमकल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर गांव पडयारी में शाट सर्किट से एक कुल्ले में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास के दो अन्य कुल्लों को भी आग ने चपेट में ले लिया। कुल्ले के मालिक बिशन दास और हंस राज ने फोन कर दोपहर को दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन कुल्लों को राख होने से नहीं बचाया जा सका। आग ने कुल्ले में रखा सामान पर राख कर दिया।

वहीं दूसरा मामला पल्ली मोड़ में सामने आया, जहां देव राज की चार कनाल भूमि पर लगी गेहूं की फसल को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


देव राज ने बताया कि पल्ली में उनकी बारह कनाल भूमि है, जहां उन्होंने गेहूं की फसल लगाई है, लेकिन बुधवार दोपहर को किसी ने उन्हें बताया कि उनके खेत में आग लग गई है। उसके बाद उन्होंने दमकल विभाग को सूचित किया। बरनोटी के पास का फायर टेंडर मौके पर आया और आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि आग से चार कनाल गेहूं की फसल जल गई है।

तीसरी घटना हीरानगर तहसील में पड़ते गांव छन्न मोरियां में देर शाम हुई। संदिग्ध परिस्थितियों में बारह कनाल भूमि पर लगी गेहूं की फसल राख हो गई। खेत का मालिक पूरण चंद ने दमकल विभाग को फोन किया। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि आग खेतों में लगे ट्रांसफार्मर के पास पहुंच चुकी थी। सही समय पर टीम नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें