फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर में वृद्धा की गला काट कर हत्या

Wed, 14 Oct 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। थाना क्षेत्र के गांव शाहपुरजमाल में एक वृद्धा की गला काटकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह गन्ने के खेत में उसका शव मिला। मृतका के पुत्र ने अज्ञात में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर जाकर घटना का मुआयना किया। पुलिस ने पंचनामा  भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव शाहपुर जमाल के गोपी सैनी ने बताया कि उसकी मां मुन्नी देवी (70) मंगलवार दोपहर जंगल गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवारवालों ने जंगल में तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।

बुधवार सुबह ग्रामीणों को मुन्नी देवी का रक्तरंजित शव गन्ने के खेत से मिला। उसकी धारदार हथियार से गर्दन रेती हुई थी। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ अजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतका के परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन


सीओ का कहना है कि पुलिस घटना की तहकीकात में जुट गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। घटना का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पता नहीं मां को किसने मार डाला
मृतका के पुत्र गोपी का कहना है कि उसकी मां का तो गांव में किसी से कोई विवाद भी नहीं था। पता नहीं किसने उसकी हत्या की है। गोपी ने पुलिस से आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। गोपी उत्तराखंड की नादैही चीनी मिल में नौकरी करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें