फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही से गई मुकेश की जान, हंगामा

Sun, 15 Oct 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के जिला अस्पताल में एसडीएम से नोकझोंक करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में मुकेश के  परिवारीजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण मुकेश की जान गई हैै। फरार चल रहा बदमाश आदित्य अक्सर गांव में आता जाता रहता था। शुक्रवार को भी गांव में आया था और मुकेश को धमकी देकर गया था, लेकिन पुलिस उसे नहीं पकड़ पा रही थी। परिवारीजनों ने शव को पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम कराने से  इंकार कर दिया।
विज्ञापन


आदित्य पेशेवर अपराधी है और भाड़े पर हत्या करता है। मुकेश परिवारीजनों ने बताया कि आदित्य गांव के जंगल में छिपा रहता था और अक्सर गांव में आता जाता रहता था। शुक्रवार को वह मुकेश के घर आया था और उसे जान से मारने की धमकी देकर गया था। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई थी  लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। 
पुलिस की लापरवाही के कारण मुकेश की जान गई है। परिवारीजनों ने शव का पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम करने का विरोध किया। पुलिस को ग्रामीणों और मुकेश के परिवारीजनों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। एसडीएम ने भी समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी परिवारीजनों की नोकझोंक हुई। समाचार लिखे जाने तक हंगामा जारी था। परिवारीजन एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे, उधर एसपी जंगल में बदमाशों की तलाश में कांबिंग करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें