फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी के डूब क्षेत्र में बंद हो निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ। दीवानी कचहरी सभागार में तमसा मिशन और दीवानी बार एसोसिएशन की ओर से विचार गोष्ठी और पौधरोपण का आयोजन शनिवार को किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने तमासा नदी को बचाने का आह्वान किया। नदी के डूब क्षेत्र में हो रहे निर्माण पर रोक लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला जज एसएचए रिजवी और पर्यावरणविद् विन्ध्यावासिनी कुमार ने कचहरी परिसर में पौधा लगाकर कार्यक्रम की शु्रुआत की। मुख्य वक्ता विन्ध्यवासिनी कुमार ने कहा कि भारत की वैदिक सभ्यता को नदी संस्कृति की सभ्यता के रूप में जाना जाता है। यदि हमें तमसा को बचाना है तो इसके किनारे कूड़ा फेंकना बंद कराना होगा। नदी के डूब क्षेत्रों में निर्माण कार्य बंद करना होगा। नदी के किनारे पर पौधे लगाने होंगे और जल संरक्षण को बढ़ावा देना होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने कहा कि तमसा नदी के क्षेत्र का सीमांकन होना चाहिए और उसके किनारे पर औषधीय पौधे लगाकर नदी और स्वयं का जीवन सुरक्षित कर सकते हैं। सिविल बार अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हमें वैसा ही प्रयत्न करना होगा जैसा हम अपने परिवार बचाने के लिए करते हैं। इस अवसर पर सिंहासन यादव, मनोज सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे। सुनील राय ने आभार व्यक्त किया। संचालन बार के महामंत्री विनय कुमार यादव ने किया। जयप्रकाश राय, प्रमोद सिंह, प्रमोद राय, नवीन चन्द्र अस्थाना, डा. श्याम नरायन सिंह, ब्रजेश यादव, संजय सिंह, रवि राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें