फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला गेटमैन

Fri, 17 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर में गांव चकराजमल में रेलवे का गेट मैन अपने किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच करेंगे। 
विज्ञापन

गांव  हरवेली, पोस्ट बवाना (नार्थ दिल्ली) निवासी मनीष कुमार पुत्र राम कुमार सरकड़ा चकराजमल में रेलवे में गेट मैन के पद पर कार्यरत था। वह गांव सरकड़ा चकराजमल में धर्मवीर के खाली पड़े मकान में किराए पर रहता था, जबकि दो साथी गांव में ही पड़ोस में रहते  थे। बुधवार को वह अवकाश पर था। ग्रामीणों का कहना है कि शाम तक उन्होंने मनीष को गांव में घूमते फिरते देखा था। बृहस्पतिवार सवेरे उसे सात बजे ड्यूटी पर जाना था। स्टेशन मास्टर चंद्रमणि ने भी उसे ड्यूटी पर बुलाने के लिए कई बार फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। जब दस बजे तक उसके मकान का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों  ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन कमरे में घुसते ही पड़ोसियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह फंदे पर लटका मिला। उसके पैर धरती से सटे हुए थे।  आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या कर शव को लटकाया है। हालांकि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक का शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। उधर, कोतवाल मुनीषचंद्र शर्मा का  कहना है कि ग्रामीणों की ओर से आत्महत्या की तहरीर मिली है। परिजनों की तहरीर मिलने पर जांच कर घटना में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें