फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में पेश न होने पर फरारी नोटिस चस्पा

Sun, 21 Jan 2018 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
अख्तर के घर पर फरारी का नोटिस चिपकाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गजरौलाशिव में कोर्ट में दस साल बाद भी पेश न होने पर कोर्ट के आदेश पर एक आरोपी के घर पर फरारी नोटिस चस्पा किया गया है। पुलिस ने आरोपी के गांव में मुनादी कराई है। अगर अब भी आरोपी कोर्ट में पेश न हुआ तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई हो सकती है। 
विज्ञापन


गांव जंदरपुर निवासी अख्तर लकड़ी काटने का काम करता था। करीब दस साल पहले मंडावर थाने की पुलिस ने अख्तर को अवैध चाकू के साथ दबोचा था। पुलिस ने अख्तर का चालान किया था। यह वाद कोर्ट में विचाराधीन है। इतने लंबे समय कोर्ट में वाद चलने के बाद भी अख्तर कोर्ट में कभी हाजिर नहीं हुआ।
कोर्ट ने अख्तर को फरार घोषित कर दिया था। कोर्ट के आदेश पर हलका दरोगा जगत सिंह ने अख्तर के घर पर फरारी नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने पूरे गांव में अख्तर को फरार घोषित होने की मुनादी भी कराई। गांव वालों से अख्तर की सूचना पुलिस को देने को कहा। दरोगा जगत सिंह के अनुसार अख्तर का फरारी नोटिस कोर्ट के आदेश पर चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें