आरोप लगाया कि दोनों की जातियां अलग होने के कारण समाज के डर से उसने 26 मई 2023 को आर्य समाज मंदिर में उसके साथ शादी कर ली। विवाह पंजीकरण कार्यालय गाजियाबाद में कराया। आरोप है कि इस शादी से शुभम के परिजन खुश नहीं थे। जोकि दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जिस पर शुभम उसे अपने साथ बुलंदशहर ले गया, जहां पर वह आबकारी विभाग में सिपाही के पद पर कार्यरत था। वे दोनों पति-पत्नी के रूप में एक होटल में साथ-साथ रहने लगे।
आरोप है कि कुछ दिनों के बाद अपने परिवार के कहने पर शुभम दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि शुभम की रजामंदी से उसके दोस्त मुकुल व शहजाद ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जिससे दुखी होकर वह अपनी जान बचाकर वहां से चली आई। आरोप लगाया कि 11 मार्च 2024 को वह बिजनौर से घर वापस आ रही थी। नहटौर स्थित हल्दौर चौराहे के पास शुभम, उसके भाई संजय व चाचा सुभाष ने उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति शुभम सहित सात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
यह भी पढ़ें: Amit Shah Rally: मुजफ्फरनगर में गरजे अमित शाह, कहा-'सपा का सूपड़ा साफ करना है, UP से पलायन कर रहे गुंडे'