फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बच्चे की मौत, आठ घायल

Sun, 21 May 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग पर सड़क दुर्घटना मं क्षतिग्रस्त गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के नूरपुर में ग्राम मंडैय्यो के पास शनिवार की सुबह मुरादाबाद मार्ग पर खराब खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस गई। हादसे में कार में सवार एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि आठ से अधिक लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


शनिवार की सुबह नहटौर क्षेत्र के गांव सदरूद्दीननगर निवासी, कन्हैया, खुशबू पुत्री दिनेश, मानसी पुत्री कन्हैया, निधि पुत्री अशोक, निकेता, अनिल, दिनेश कूड़े, जयवेंद्र, शकील, अशोक एवं अशोक का दस वर्षीय पुत्र धैर्य र्स्कापियो से बरेली जा रहे थे।

कार को गांव नरगदी निवासी चालक सन्नू चला रहा था। मुरादाबाद रोड पर ग्राम मंडैय्यो के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खराब हुए खड़े एक ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन


वहीं, ट्रक का पंचर हुआ टायर खोल रहे चालक और हेल्पर बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंचे आसपास वालों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

यहां चिकित्सकों ने 10 वर्षीय धैर्य को मृत घोषित कर दिया। अन्य सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। धैर्य के परिजन अमन सिंह की और से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  कार सवार एमएससी की प्रवेश परीक्षा देने जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें