फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर से गिरकर बैंक कर्मचारी की मौत

Wed, 09 Sep 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। मार्ग दुर्घटना में स्टेट बैंक से जुड़े ड्राइवर की फ्लाईओवर से नीचे गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव बिजनौर भेज दिया।
विज्ञापन


गांव जहानाबाद निवासी 38 वर्षीय विनोद कुमार भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में ठेके पर कार चलाता था। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे विनोद गांव से बाइक द्वारा बैंक आ रहा था। भारत सिनेमा फ्लाईओवर पर हुई दुर्घटना में अचानक विनोद कुमार करीब 30 फिट ऊंचे फ्लाईओवर से नीचे गिर गया।

सिर में गंभीर चोटें लगने पर विनोद को आनन-फानन में पूजा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बैंक के शाखा प्रबंधक वीके सक्सेना, अधिकारी राजेश कुमार, अनिल प्रभाकर, दीपक कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर पहुंचे।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने सीएचसी पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में ले लिया। मृतक विनोद के भाई गजेंद्र की ओर से अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक से उछलकर विनोद के फ्लाईओवर से नीचे गिरने की तहरीर पुलिस को सौंपी गई है।
विज्ञापन


बजरी गिरने से हो रहे हादसे
नजीबाबाद। फ्लाईओवर से खनिज संपदा लेकर गुजरने वाले डंपर व ट्रक हादसे का कारण बन रहे हैं। दोनों वाहनों से बजरी फ्लाईओवर पर बिखरने से बाइक आदि दुपहिया वाहन फिसल रहे हैं। राहगीर घायल होने के साथ हर पल गंभीर हादसे की आशंका बनी रहती है।

तीन मासूम बच्चे, एक बीमार
नजीबाबाद। मृतक विनोद के तीन मासूम बच्चे  हैं। एक बच्चा टायफाइड से पीड़ित है। दुर्घटना में विनोद की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें