फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह बदमाशों ने युवक पर झोंका फायर

Wed, 09 Sep 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के हकीमपुर मोलानी पट्टीपर गांव के समीप बुधवार की शाम  सरेराह बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर गोली दाग दी। युवक जान बचाकर पास की एक दुकान की ओर भागा। इस पर हमलावरों ने फिर फायर झोंक दिया। किसी तरह युवक जान बचाकर एक साइकिल बनाने की दुकान में घुस गया। गोली की आवाज सुनते ही  इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीण शोर मचाते हुए घटनास्थल की ओर दौड़े।  ग्रामीणों को देख हमलावर तमंचा लहराते हुए भाग निकले। युवक पर कातिलाना हमले की खबर सुनते ही सीओ सिटी काई थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 
विज्ञापन


कौशाम्बी थाना क्षेत्र के  पाली गांव का रहने वाला पंचम लाल पुत्र शारदा प्रसाद हलवाई का काम करता है।  बुधवार की शाम वह मंझनपुर से घर लौट रहा था। करारी के रहीमपुर मोलानी पट्टीपर गांव के समीप जैसे ही पहुंचा पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने  रोकने का प्रयास किया। जब वह नहीं रुका तो उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया।  हमले में युवक जान बचाते हुए पास की एक साइकिल की दुकान की ओर भागा। इसके  बाद भी हमलावरों ने गोली दागी। उधर गोली की आवाज सुनते ही इलाके में सनसनी  फैल गई।

 ग्रामीणों को देख हमलावर तमंचा लहराते हुए भाग निकले।  सूचना मिलते ही सीओ सिटी पुर्णेन्दु सिंह कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद भुक्तभोगी से पूछताछ की।  सीओ ने बताया कि भुक्तभोगी वर्ष 2011 में चंपहा बाजार के एक व्यक्ति की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। बताया कि इस दौरान जेल में उसकी शार्प  शूटर रामदास पाल से कहासुनी भी हो चुकी है। उसके भाईयों को फंसाने के फिराक  में यह कहानी बनाई गई है। फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें