फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल के भागकर कोर्ट मैरिज करने की थी नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट मैरिज करके लौटा
विज्ञापन

प्रेमी युगल, पथराव
अमर उजाला ब्यूरो
मंडावली/नजीबाबाद (बिजनौर)
क्षेत्र के गांव औरंगपुर भिक्कू में दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। गनीमत है कि कोई गंभीर घायल नहीं हुआ। पथराव से गांव में अफरा-तफरी फैल गई। समय रहते पुलिस पहुंच गई और खूनी संघर्ष टल गया।
एक माह पहले गांव से फरार प्रेमी युगल ने कोर्ट मैरिज कर ली है। इसके बाद दंपति गांव लौट आया। बुधवार शाम करीब छह बजे दोनों पक्ष उस समय आमने-सामने आ गए, जब लेखपाल चंद्रप्रकाश दोनों परिवारों में कोर्ट मैरिज के संबंध में जानकारी करने पहुंचे। दोनों पक्षों की महिलाओं ने एक-दूसरे पर छींटाकशी की और मामले ने तूल पकड़ लिया। महिलाओं के बीच तीखी नोंकझोंक के बाद देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। करीब आधा घंटे तक चले मामले से क्षेत्र के लोग सहम गए। कुछ देर तक गांव में अफरातफरी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में किसी ने डायल 100 पर सूचना दी। चंद मिनटों में ही पुलिस गांव पहुंच गई। इस पर दोनों पक्षों की महिलाएं खिसक गईं। पुलिस ने गांव में ही रुककर दोनों पक्षों के लोगों को बुलवाकर बात कही। इस दौरान लोगों ने प्रेमी युगल के फरार होकर कोर्ट मैरिज करने पर नाराजगी जताई। पुलिस ने लड़की पक्ष के लोगों से कहा कि लड़की ने नियमानुसार कोर्ट मैरिज है। लड़की पक्ष के लोग पुत्री और उसके ससुरालियों के प्रति व्यवहार सामान्य रखें। बहरहाल लड़की पक्ष की ओर से लड़के पक्ष के चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है।

फोटो - 14एनजेडबी04ए, 04बी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें