अमरोहा। पीड़ित परिवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद एक ज्ञापन क्षेत्राधिकारी को सौंपकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
रविवार को थाना डिडौली क्षेत्र के ग्रामीण ने बेटी के अपहरणकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सीओ को ज्ञापन सौंपा है। इसमें आरोप लगाया गया है कि गांव के ही कुछ लोगों ने घर पहुंचकर बेटी के साथ जबरन छेड़छाड़ कर दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बेटी के विरोध करने पर उसका अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की गई है।