पुलिस ने पकड़ा फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने वाला आरोपी
नगीना। पुलिस ने पिछड़ा वर्ग के एक युवक को अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में गिरफ्तार किया है। इस मामले में विश्व दलित परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र पाल सिंह ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस के अनुसार नगीना देहात क्षेत्र के ग्राम अलीपुर मिट्ठन निवासी अनिल कुमार ने गड़रिया जाति पिछड़ा वर्ग का होने के बावजूद तहसीलदार से हमसाज होकर दो वर्ष पूर्व अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र बनवा लिया था। इस मामले में नगीना के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी भूपेंद्र पाल सिंह द्वारा नगीना थाने में अनिल कुमार सहित कई लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एक सूचना पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी अनिल कुमार को नगीना बूंदकी तिराहे से गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। पुलिस इस मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। थाना प्रभारी एसके सिंह ने इसकी पुष्टि की है।