धामपुर। बाइक और स्कूटी की टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना का पता लगते ही मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। स्कूटी सवार घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
गांच बमनौली निवासी चंद्रपाल सिंह सैनी ने बताया कि उनका 45 वर्षीय भाई प्रमोद कुमार नल ठीक करने का काम करता है। जब वह शनिवार को शाम के समय बाइक से घर वापस आ रहा था तो हाईवे 74 पर गांव सुहागपुर के सामने से तेज गति से आ रही एक स्कूटी सवार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में उपचार को भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान प्रमोद कुमार सैनी की मौत हो गई। स्कूटी सवार घायल शेरकोट निवासी बताया है। उसके नाम का सही पता नहीं लग सका है। डाक्टरों ने घायल को जिला अस्पताल को रेफर किया है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।