शेरकोट। पुलिस ने नफीस की हत्या के आरोपी उसी के गहरे दोस्त इस्माइल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। बकौल सीओ मृतक के आरोपी की पत्नी से अवैध संबंध थे। आरोपी जब सऊदी में नौकरी करता था , तो इस दौरान उसके दोस्त ( मृतक ) नफीस के उसके पत्नी से अनैतिक संबंध बन गए। संबंध बनने के बाद भी वह अब उसकी पत्नी से कोर्ट के माध्यम से शादी करना चाहता था। उसे पता लग गया, उसने बृहस्पतिवार को अपने दोस्त नफीस को घर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है।
सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि मोहल्ला नौधना निवासी इस्लाइल और तराई निवासी नफीस दोनों बचपन के दोस्त रहे हैं। नफीस की पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो गई। नफीस का अपने मित्र इस्माइल के घर के खूब आनाजाना था। इस दौरान दो साल पहले जब इस्माइल नौकरी के लिए सऊदी चला गया तो इस दौरान नफीस के इस्माइल की पत्नी से अवैध संबंध बन गए। जब वह सऊदी से वापस आया तो उसे पता लगा। आरोप है कि अब आरोपी नफीस (45) उसकी पत्नी से कोर्ट में शादी करने को दबाव बना रहा था। जब उसे पता लगा तो बुरा लगा। उसे यह मामला बर्दाश्त नहीं हुआ। इस्माइल ने अपने दोस्त को ठिकाने लगाने का मन बना लिया। बकौल सीओ आरोपी इस्माइल ने अपने दोस्त नफीस को किसी बहाने से 9 नवंबर को घर बुला लिया और उसका कत्ल कर डाला। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त छुरा, लोहे का रिंच, खून से लथपथ कपड़े बरामद कर लिए हैं। आरोपी को पुलिस ने गांव शहजादपुर के निकट जंगल से गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस के डर से शव को कमरे में बंद करके परिवार के साथ फरार हो गया। एसओ शिशुपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस बल के साथ नफीस की हत्या में आरोपी में इस्माइल को बुधवार सवेरे शहजादपुर अड्डे से गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। गौरतलब है कि पुलिस ने मृतक के नफीस के शव को दो दिन पहले आरोपी के बंद मकान से बरामद कर पीएम के लिए भेजा था।