फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर दिनदहाड़े बंद मकान से लाखों जेवर के लेकर चंपत

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। मोहल्ला खातियान में सराफा व्यापारी के बंद पड़े मकान से चोर दिनदहाड़े लाखों के जेवर लेकर चंपत हो गए। परिवार का कोई भी सदस्य कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे को सील कर दिया है। घटना के खुलासे को फोरेंसिक टीम मौके पर बुलाने के लिए प्रयास चल रहे हैं। पुलिस फिंगर प्रिंट के आधार पर घटना के खुलासे की कवायद में लगी है।
विज्ञापन

सराफा व्यापारी राजीव कुमार वर्मा की सतपुली (पौड़ी गढ़वाल) में सर्राफ की दुकान है। पूरा परिवार मोहल्ला खातियान स्थित घर में रहता है। उनके परिवार के सदस्य सतपुली में दुकान चलाते हैं। बुुधवार दोपहर उनका परिवार कहीं बाहर गया हुआ था। बच्चे स्कूल गए थे। इस दौरान चोर छत के सहारे चढ़कर घर में प्रवेश कर गए। चोर घरों के ताले तोड़कर सेफ व लॉकर में रखे लाखों के जेवर चोरी कर ले गए। सराफा व्यापारी के घर के पास ही भाजपा के एक सभासद प्रत्याशी का चुनाव कार्यालय भी खुला हुआ है, लेकिन किसी को न तो चोरों के आने का पता लगा और न ही जाने का भनक लगी। जब बच्चे स्कूल से वापस आए तो घर के कमरों के ताले टूटे थे। सूचना पर परिवारजन मौके पर पहुंचे तो लॉकर के ताले टूटे देख उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। घटना से दहशतजदा परिवार कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। आशंका व्यक्त की जा रही कि सोने चांदी के जेवरों की कीमत लाखों रुपये में होगी। दुकान पर ले जाने के लिए घर में लाकर जेवर रखे गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिवार से पूछताछ की। घटना के संबंध में जानकारी हासिल करने के बाद पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। घटना के बाद अन्य सर्राफ व्यापारियों में रोष व्याप्त है। यह भी कहा जा रहा है कि आयकर विभाग की जांच के डर से परिवार कुछ भी कहने से डर रहा है। उधर, सीओ सुशील कुमार का कहना है कि घटना संज्ञान में आ गई है। घटना की शीघ्र जांच कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें