गजरौला। फेसबुक पर टिप्पणी को लेकर नगर के उक स्कूल के छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामला बढ़ने पर स्कूल प्रशासन ने पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने ले आई। जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
सेंटमैरी स्कूल के 11वीं के छात्र ने रविवार को कक्षा आठ के छात्र के फेसबुक पर टिप्पणी कर दी थी। इस बात को लेकर सोमवार को छात्र के परिजन स्कूल पहुंचे। टीचर से इस बात की शिकायत की। इस बीच इंटर के छात्र ने अपने कुछ दोस्त बुला लिए। इसके बाद स्कूल में ही मारपीट शुरू हो गई। स्कूल में अफरातफरी मच गई। बीच बचाव करने पहुंचे शिक्षक के साथ भी मारपीट की गई। मामला बढ़ता देख स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस एक पक्ष को थाने ले आई। जबकि दूसरे पक्ष मौके से भाग निकला। थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि दोनों पक्ष को थाने में बुलाया गया था। जहां दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया।