फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मैजिक ने स्कूटी में टक्कर मारी, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी। शादी समारोह से लौट रहे स्कूटी पर सवारों को टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया।
विज्ञापन

संभल के मोहल्ला सरायतरीन निवासी लियाकत, सादान और फरहाना हसनपुर में आयोजित शादी समारोह से स्कूटी से घर लौट रहे थे। तीनों हसनपुर-संभल मार्ग पर उझारी के नजदीक पेट्रोल पंप के पास पहुुंचे थे कि टाटा मैजिक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि लियाकत और सादान घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें