फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसी गाड़ी निकालने को लेकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम में फंसी गाड़ी को निकालने को लेकर मारपीट
विज्ञापन

हल्दौर। रेलवे फाटक पर जाम में फंसी गाड़ियों को निकालने को लेकर एक निजी बस परिचालक व छोटा हाथी वाहन चालक में बस में ही मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में बस में मौजूद सवारियों में भगदड़ मच गई। इससे कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई। परिजन ने उनका उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराने के बाद उन्हें अपने वाहनों से साथ ले गए। बस परिचालक ने थाने पहुंचकर उक्त वाहन चालक व उनके चार साथियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

फईम अहमद निवासी मोहल्ला कुरैशियान कस्बा बास्टा चांदपुर-बिजनौर मार्ग पर चलने वाली एक प्राइवेट बस पर परिचालक है। मंगलवार की दोपहर करीब बारह बजे हल्दौर रेलवे फाटक बंद था। परिचालक फईम की बस उक्त स्थल पर फाटक खुलने की प्रतीक्षा में खड़ी थी। इसी दौरान बस परिचालक व वहां पर खड़े छोटा हाथी वाहन चालक के बीच जाम में फंसी अपनी-अपनी गाड़ियां निकालने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि छोटा हाथी वाहन चालक ने अपने अन्य चार साथियों के साथ बस परिचालक को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। मारपीट होने से बस के अंदर मौजूद यात्रियों में भगदड़ मच गई। इसमें कुंतेश देवी, सुधा देवी, सुनीता देवी, शबनम, अशोक कुमार, देवेंद्र सिंह, बिट्टू आदि कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर परिजन उनका उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराने के बाद अपने साथ ले गए। बस परिचालक ने फरार आरोपियों पर उसके साथ मारपीट कर 7200 रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए थाने में पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें