फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले के दोनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। ग्राम पंचायत सिरसोती में पिटाई कर अधमरा करने के बाद दोस्त को रेलवे लाइन पर फेंकने के दोनों आरोपियों को मंगलवार की सुबह नकटू तिराहे से पुुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया है। सिरसोती गांव निवासी गुलाब सिंह (25) पुत्र अर्जुन सिंह की सोमवार को उसी के दोस्तों ने बेरहमी से पिटाई की। अधमरा होने पर गांव के पास रेलवे लाइन पर फेंक दिया था। ट्रेन की चपेट में आने से गुलाब की अंगुली कट गई थी। गुलाब की मां देवपति देवी की तहरीर पर पुलिस ने सिरसोती गांव निवासी गुलाब यादव पुत्र रामसेवक यादव व डोड़हर गांव के गोविंद बैगा पुत्र अधीन बैगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस को मंगलवार की तड़के चार बजे सूचना मिली कि इस मामले के दोनों आरोपी कहीं जाने के फिराक में हैं और नकटू तिराहे पर खड़े है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें