फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में खजाना निकालने के नाम पर 50 हजार की ठगी

Sun, 23 Apr 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गजरौला शिव
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में खजाना गड़ा होने का लालच देकर एक कारी ने कई गांव के लोगों को ठग लिया। ठगी के शिकार गांव वाले कारी का फोटो लेकर उसके घर पर पहुंचे तो मामले का पता चला। पुलिस से शिकायत की धमकी पर कारी ने खुद को फंसता देखकर सभी के रुपये लौटाने का वादा किया है।
विज्ञापन


एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने कारी की डिग्री हासिल की है। वह अपने नाम के आगे कारी लिखता है। शनिवार को जिले के कई गांवों के लोग उसके गांव पहुंचे और उसका फोटो दिखाकर गांव वालों से पूछताछ की। गांव वालों ने मालूम किया तो उन्होंने बताया कि उक्त कारी खुद को जिला आजमगढ़ का रहने वाला बताता है।

ठगी के शिकार लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले कारी ने उनके घर आकर कहा कि उनके घर में खजाना गड़ा है। एक के घर से चांदी के 28 सिक्के भी निकालकर दिखाए। वे उसकी बातों में आ गए। उन्होंने बताया कि कारी ने कहा कि गड़ा खजाना निकालने के लिए सात से 11 बकरों की बलि देनी होगी, तभी खजाना उनके हाथ आएगा।
विज्ञापन


कारी ने बकरों की बलि के नाम पर 30 से 50 हजार रुपये तक ले लिए और लौटकर नहीं आया। गांव वालों से पता पूछकर वे कारी के घर पहुंच गए। कारी उस वक्त घर पर ही था। गांव वालों ने कारी के खिलाफ पुलिस में जाने की बात कही, तो कारी ने खुद को कसूरवार मानते हुए सभी के रुपये वापस करने की बात कहकर उनको वहां से भेजा। गांव वालों का कहना है कि उक्त कारी धार्मिक स्थलों में चोरी करने के मामले में कई बार जेल भी जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें