फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्ट से झूलती मिली युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी। आदमपुर कस्बे में बेरोजगार युवक की लाश घर में बेल्ट से झूलती मिली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे का एक युवक रोजगार के लिए मुरादाबाद गया था। जहां से मंगलवार को वह लौटा। परिवार की जिम्मेदारी युवक के कंधों पर थी। बताया जाता है कि युवक ने आर्मी भर्ती की परीक्षा पास कर ली थी। लेकिन नौकरी के लिए कुछ रुपयों की जरूरत थी। पिता की मौत के बाद सड़क दुर्घटना में क्लेम के पांच लाख रुपये मिले थे, लेकिन रिश्तेदारों ने यह कहकर रकम ले ली थी कि जब तुझे आवश्यकता होगी तो हम वापस लौटा देंगे। अब जब वह रकम लेने रिश्तेदारों के पास गया तो उन्होंने बहानेबाजी करके रुपये वापस करने से इंकार कर दिया। मंगलवार को मुरादाबाद से वापस लौटा था। दोपहर में उसकी लाश कमरे में बेल्ट से झूलती मिली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें