फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मारपीट
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। जिला कारागार सुद्धोवाला में तैनात मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मारपीट का मामला सामने आया है। अधिकारी अपने परिवार के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान टैक्सी सवार कुछ युवकों का उनसे झगड़ा हो गया। इसमें युवकों ने उनसे गाली गलौच और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित अधिकारी की तहरीर पर थी नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक डॉ. शाह हसन सुद्धोवाला जेल अस्पताल में बतौर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तैनात हैं। वे चार नवंबर को रात करीब साढ़े 12 बजे दिल्ली से नेहरू कॉलोनी में अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ कार में पत्नी व बच्चे भी थे। जैसे ही वे कारगी चौक के पास पहुंचे तो उनकी कार में एक टैक्सी ने विपरीत दिशा से ओवरटेक किया। उन्होंने तेजी से कार दौड़ाकर टैक्सी का पीछा किया और आगे निकलकर उसे रोक लिया। यह देखकर टैक्सी से उतरे सात-आठ युवकों ने शाह से गाली गलौच शुरू कर दी। झगड़ा इतना बढ़ा कि युवकों ने उनसे मारपीट भी की। इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर पुलिस पहुंच गई लेकिन इससे पहले ही टैक्सी सवार वहां से भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ नेहरू कॉलोनी राजेश साह ने बताया कि डॉ. शाह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। डॉ. शाह ने पुलिस को बताया है कि टैक्सी सफेद रंग की टवेरा थी। इसी आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें