फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरकौली गांव में आपसी गुटबाजी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, तीन महिलाओं सहित आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। गांव तरकौली में गुटबाजी को लेकर रविवार देर रात दो पक्षों में संघर्ष हो गया। मारपीट में तीन महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के जाया गया है। उधर, गांव नौरंगाबाद में एक युवक ने महिला के साथ मारपीट की और उसके कानों में पड़े सोने के कुंडल व चेन छीन कर ले गया।
विज्ञापन

गांव तरकौली निवासी रघुवीर सिंह ने बताया कि उनके गांव में प्रधानी के चुनाव से गुटबंदी हावी है। इसी बात को लेकर गांव के दो पक्षों में रविवार देर रात संघर्ष हो गया है, जिसमें दोनों पक्षों के रेखा, अनीता, विनोद, बंटी, अमर सिंह, राम सिंह, रघुवीर, करतार सिंह घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस में तहरीर दे दी है। कोतवाल मनोजकुमार ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। उधर गांव नौरंगाबाद निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंडी में रेडिमेड की दुकान करता है। जब वह रविवार को दोपहर बाद दुकान पर था, तब इस दौरान कोई युवक उनके घर में घुस गया और उसकी मां रेखा देवी के साथ मारपीट उसके कानों में पड़े दोनों कुंडल और सोने की चैन छीन कर ले गया। काफी शोर मचाने के बाद आरोपी पकड़ में नहीं आ सका है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें