फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर (बिजनौर)। गांव बल्दिया निवासी एक युवक से नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो व्यक्तियों ने 50 हजार रुपये की रकम ठग ली। पीड़ित के अपनी रकम वापस लेने पहुंचा तो ठग उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित के पिता ने दोनों ठगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव बल्दिया निवासी जसवंत सिंह पुत्र कृष्णा सिंह के अनुसार करीब एक माह पूर्व उसकी मुलाकात पास के गांव फड़ियापुर निवासी दो युवकों से हल्दौर प्राइवेट बस अड्डे पर हुई। दोनों युवकों ने जसवंत सिंह को पंजाब की एक निजी कंपनी में नौकरी दिलाने का वादा किया और उसे अपने मोबाइल नंबर दे गए। जसवंत सिंह करीब बीस दिन पूर्व नौकरी के लिए उक्त युवकों के पास चंडीगढ़ पहुंचा। आरोप है कि दोनों युवकों ने नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की रकम ठग ली। कई दिनों तक नौकरी न लगने के बाद वह दोनों से अपनी रकम लेने के लिए दोबारा चंडीगढ़ में उनसे मिलने पहुंचा। आरोप है कि दोनों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और बेहोश अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। चंडीगढ़ में काम कर रहे गांव के ही अन्य लोगों को जसवंत सिंह बेहोशी अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। उन्होंने फोन पर मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन चंडीगढ़ पहुंचे और उसे अपने साथ ले आए। उसे उपचार के लिए गोहावर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के पिता ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें