फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो वाहन चोर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। नगीना देहात पुलिस ने वाहन चोर गैंग के दो सदस्यों को दबोचकर उनके पास से चोरी की नौ बाइक बरामद की है। बाइक हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ से चोरी की गई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी दिनेश सिंह के मुताबिक नगीना देहात पुलिस ने गांव मटोली के तिराहे से चोरी की बाइक बेचने की फिराक में खड़े दो वाहन चोरों को दबोच लिया। चोरों का एक साथी पुलिस पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। वाहन चोरों के पास से पुलिस ने चोरी की नौ बाइक बरामद की है। पकड़े गए चोरों में गाजियाबाद के गांव जटपुरा निवासी अर्जुन, नगीना थाने के गांव कोटरा निवासी मुकेश शामिल है। गांव कोटकादर निवासी इनका साथी करन पुलिस को चकमा देकर भागा है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। पुलिस को चोरी की सात बाइक अर्जुन के घर से मिली है। दो बाइक पकड़े जाने के दौरान मिली थी। एसपी सिटी ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व नगीना देहात पुलिस के हत्थे चढ़े बाइक चोर गैंग से दोनों आरोपी जुड़े है। ुलिस ने तब गैेग के चार सदस्यों से दस चोरी की बाइक बरामद की थी। गैंग बिजनौर के अलावा आसपास के जिलों में बाइक चोरी करता था। बिजनौर में लाकर चोरी की बाइक को बेचा जाता था। बरामद बाइक में हापुड़ जिले के पिलखुवा, गाजियाबाद, मेरठ से चोरी की गई बाइक भी शामिल है। पुलिस ने चोरों के पास से एक तमंचा और एक चाकू भी बरामद किया ह।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें