फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने महिला के बंद घर के ताले तोड़ खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। गांव जैतरा में शिव मंदिर के पास चोरों ने एक महिला के बंद मकान को खंगाल डाला। चोर नकदी सहित लाखों के जेवर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

गांव जैतरा की सिंह विहार कालोनी निवासी गीता रानी ने बताया कि एक जुलाई को वह घर में ताला लगाकर बाहर गई थी। जब वह दो जुलाई को घर लौटी तो उसके घर के सभी कमरों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा हुआ पड़ा था। बताया गया कि चोर उसके घर से 25 हजार की नकदी सहित करीब दो लाख की कीमत के सोने चांदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। गीता रानी ने पुलिस से चोरी गए माल को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जल्द चालान करने की मांग की है। उधर, जब कोतवाल शक्ति सिंह ने कहा कि ऐसी कोई घटना उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें