फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक छात्र की मौत, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के गांव स्वाहेड़ी खुर्द निवासी आदित्य(25) पुत्र सुरेश पाल मेरठ के लिए प्राइवेट कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। आदित्य अपने गांव आया हुआ था। बृहस्पतिवार को आदित्य किसी काम से किरतपुर गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से घर लौट रहा था। किरतपुर से निकलते ही पेट्रोल पंप के निकट उसकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल आदित्य को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आदित्य के पिता सुरेश पाल साहनपुर के एक इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं।
विज्ञापन

हार्टअटैक से वृद्ध की मौत
बिजनौर। शुक्रवार की सुबह रोडवेज बस स्टैंड के निकट एक वृद्ध का शव मिलने सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया।
सिविल लाइन चौकी इंचार्ज आशीष तोमर ने बताया कि मृतक की पहचान आवास विकास कॉलोनी निवासी सोमदत्त (57) के रूप में हुई है। वह दिल्ली में कार्य करता था। वह बृहस्पतिवार रात को किसी समय बस से दिल्ली से बिजनौर आया था और हार्टअटैक के कारण उसकी मौत हो गई है। परिजनों मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे, इसलिए बिना किसी कार्रवाई के जिला अस्पताल से शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें