फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को बंधक बना नगदी और जेवर लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार की रात बदमाशों ने हथियारों के बल पर परिजनों को बंधक बनाते हुए हजारों रुपये और जेवरात लूट लिए। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ितों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सके। पीड़ित पक्ष ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव माधोपुर निवासी इंतजार पुत्र सगीर अहमद खेतों में मजदूरी कर अपना गुजर बसर करता है। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार रात्रि करीब डेढ़ बजे 5 नकाबपोश बदमाशों ने तमंचों के बल पर बाहर सो रहे इंतजार को उठाकर मारपीट करते हुए घर का दरवाजा खुलवाया। इसके बाद बदमाशों ने घर के सभी सदस्यों को गन प्वाइंट पर लेकर करीब 30 हजार की नकदी और चांदी के जेवरात लूट लिए और रात करीब 2 बजे फरार हो गए। हालांकि बदमाशों ने परिवार के किसी भी सदस्य का मोबाइल नहीं लूटा बल्कि मोबाइल स्विच ऑफ कर रखवा दिए। इसके बाद पीड़ित द्वारा गांव के प्रधान को जानकारी दी गई। रात्रि में ही काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की मदद से 100 डॉयल और थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें