फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह से तंग होकर युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। कोतवाल राजेश चौहान ने भी इस प्रकार की घटना के संज्ञान में होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

धामपुर थाने के एक गांव का 21 वर्षीय युवक की शादी एक साल पहले हुई थी। युवक बढ़ई गिरी का कार्य करता था। आमदनी कम होने से अक्सर पति और पत्नी के बीच में झगड़ा होने लगा था। आरोप है कि परिवार की कलह के कारण युवक ने सोमवार रात अपने ही घर में जब परिवार के सभी सदस्य सोए हुए थे। तो इस दौरान मकान की छत में लगे कुंदे में रस्सी बांध कर खुदकुशी कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए ही मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें