फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस युवक की तलाश में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। मंडावली थाने से चंद कदम के फासले पर एसबीआई की एटीएम मशीन को क्षति पहुंचाने वाले युवक की फोटो एटीएम बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने एसबीआई के शाखा प्रबंधक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर मंडावली में स्थित एसबीआई शाखा के एटीएम बूथ में बुधवार देर रात घुसे चोर ने एटीएम मशीन को तोड़कर नगदी चोरी करने का दुस्साहस किया। देर रात करीब 1:13 बजे इस काम को अंजाम देते हुए उसकी फोटो एटीएम मशीन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शुक्रवार को बैंक पर पहुंचे इंजीनियर ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकालकर बैंक अधिकारियों, पुलिस और मीडिया को उपलब्ध कराई। उधर, मंडावली पुलिस ने बैंक प्रबंधक राजपाल चौहान की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे युवक की तलाश शुरू कर दी। गौरतलब है कि मशीन पूरी तरह से न टूट पाने से युवक एटीएम मशीन में रखी लाखों रुपये की नगदी पर हाथ साफ नहीं कर सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें