जलालाबाद । अवैध कटान पर रोक होने के बावजूद चोरी-छिपे पशुओं का कटान किया जा रहा। पुलिस ने पशु कटान के बाद एक घेर में मांस की बिक्री का मामला पकड़ा। आरोपी मौके से भाग निकले।
मंगलवार सुबह आठ बजे जलालाबाद चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम जलालाबाद पहुंची। मुुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उस घेर पर दबिश दी, जहां अवैध कटान के बाद मांस की बिक्री की जा रही थी। पुलिस की दबिश की सूचना पर मांस बेचने में जुटे लोग भाग निकले। पुलिस ने मौके से काफी मात्रा में मीट, छुरी, तराजू आदि सामान बरामद किया। पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।