फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों की टैंकर से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों की टैंकर से कुचलकर मौत
विज्ञापन

मंडावर। भांजी के लग्न में आए दो मौसेरे भाईयों की टैंकर से कुचलकर मौत हो गई। दोनों अपनी भांजी के लग्न में शामिल होने के लिए आए थे। दोनों के शव सड़क किनारे क्षत विक्षत हालत में पड़े मिले। मौसेरे भाईयों की मौत से शादी के परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का बुरा हाल था। वहीं, गांव वालों ने हादसे के बाद मौके से तेजी से जा रहे एक टैंकर का नंबर नोट करके रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

गांव खिरनी निवासी सत्यवीर कश्यप की पुत्री का लग्न नांगल सोती थाना क्षेत्र के गांव कोटसराय में गया था। सत्यवीर के दो साले भी लग्न में गए थे। वापस लौटने में देरी होने के कारण सत्यवीर का सगा साला थाना नजीबाबाद क्षेत्र के गांव मनोहरवाली उर्फ लाठीपुरा निवासी सौपाल (45) एवं सौपाल का मौसेरा भाई नांगल सोती थाना क्षेत्र के ही गांव सुंगरपुर बेहड़ा निवासी पवन उर्फ सोनू (32) लौटने में देरी होने पर अपनी बहन के घर ही रुक गए। गांव वालों के अनुसार उसका घर मंडावर बालावाली रोड के किनारे है। घर के सामने से छोटे बड़े वाहनों का आना जाना लगा रहता है। शनिवार सुबह करीब चार बजे सौपाल सिंह और पवन कुमार टहलने के लिए जंगल की सड़क पर गए थे। कुछ देर बाद सौपाल व पवन के शव गांव से थोड़ी दूरी पर पड़े मिले। दोनों की किसी वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। कुछ लोगों ने एक टैंकर को तेजी से जाते हुए देखा तो पीछा करके टैंकर का नंबर नोट कर लिया। सौपाल व पवन की हादसे में मौत का पता चलते ही घर में कोहराम मच गया। शादी वाले घर की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। दोनों के गांवों में भी हादसे के बारे में बताया गया। गांव वालों के अनुसार दोनों के शव बहुत बुरी हालत में थे। शवों की इतनी बुरी हालत उन पर से कई वाहन गुजरने से होने की संभावना है। सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पर भीड़ लग गई। सत्यवीर की ओर से टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें