फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी नागरिकों ने पैट्रोल पम्प से उढ़ाए 44 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर । पेट्रोल पंप पर मोबिल खरीदने आए विदेशी नागरिकों ने मुनीम को बातों में उलझाकर वहां रखे 44 हजार रुपये साफ कर दिए। कैश का मिलान करने पर कैश कम होने की जानकारी मिलने पर स्टाफ के होश उड़ गए। काफी तलाश के बाद भी विदेशी नागरिकों का कहीं पता नहीं लगा।
विज्ञापन

मोहल्ला साहुवान निवासी संजीव कुमार बंसल उर्फ काके का धनौरा रोड पर बंसल ऑटोमोबाइल्स नाम से पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप मालिक व पुत्र आदित्य बंसल बाहर गए हुए थे। मुनीम ताहर सिंह शनिवार की देर शाम गाड़ी सवार अंग्रेज दिखाई देने वाले विदेशी महिला-पुरुष ने पेट्रोल पंप पर आकर मोबिल का डिब्बा मांगा । बंद हो चुका पांच सौ का नोट दिया। मुनीम ताहर सिंह ने नोट बंद होने की बात कहते हुए नोट वापस कर दिया। अंग्रेजों ने मुनीम को डालर दिया तो मुनीम ने लेने से मना कर दिया। अंग्रेजों ने मुनीम को बातों में उलझा लिया। इसी दौरान अंग्रेज ने वहां रखे कैश में से 44 हजार रुपये साफ कर दिए। अंग्रेजों के जाने के बाद मुनीम को कैश कम होने का शक हुआ तो कैश की गिनती की। गिनती में 44 हजार रुपये कम निकलने पर स्टाफ के होश उड़ गए। काफी तलाश के बाद भी अंग्रेजों का कहीं पता नहीं लग सका। वारदात की पेट्रोल पंप स्वामी पुत्र आदित्य बंसल ने पुष्टि की है। पुलिस को अभी सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें