फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 अप्रैल से लापता दीपांशु का शव नहर से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता दीपांशु का शव नहर में मिला
विज्ञापन

नजीबाबाद/किरतपुर। कई दिनों से लापता आदर्श नगर निवासी 18 वर्षीय दीपांशु का शव भरेकी क्षेत्र में नहर में मिला। युवक की कनपटी पर गोली लगने का निशान था। साथ ही गला भी रेता हुआ था।
आदर्श नगर निवासी मनोज कुमार का पुत्र दीपांशु 19 अप्रैल से लापता था। वर्तमान में कोतवाली में रह रहे मनोज ने अपने पुत्र दीपांशु की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार सुबह दीपांशु का शव किरतपुर थाना क्षेत्र के भरेकी क्षेत्र में नहर में मिला। सूचना पर पहुंचे किरतपुर थाने के एसआई राजकुमार राणा, संजीव कुमार और ऋषिपाल ने शव को कब्जे में ले लिया। दीपांशु की कनपटी के पास गोली लगने का निशान था और गला भी रेता हुआ था। अनुमान है कि दीपांशु की बेहरमी से हत्या कर उसका शव नहर में फेंका गया। किरतपुर पुलिस ने दीपांशु का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। हत्या की सूचना पर नजीबाबाद इंस्पेक्टर क्राइम वली मोहम्मद, एसआई संजय कुमार सिंह ने दीपांशु के फोन कॉल डिटेल के आधार पर पूछताछ के लिए लगभग चार युवकों को हिरासत में लिया। वहीं, पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में दबिश दे रही है। दीपांशु नजीबाबाद के एसएसडी पब्लिक स्कूल गढ़मलपुर में इंटर का विद्यार्थी था। दीपांशु मनोज का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से पूरा परिवार शोक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
दीपांशु की हत्या के पीछे किसका हाथ है। किससे दीपांशु की रंजिश थी। दीपांशु जिस समय लापता हुआ उससे पहले और बाद में किस किस की फोन कॉल दीपांशु के पास आईं थीं। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर दीपांशु की हत्या का राज खोलने के प्रयास में जुटी है। कॉल डिटेल के आधार पर नजीबाबाद पुलिस ने आदर्श नगर तथा कई अन्य क्षेत्रों से तीन-चार युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें