फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडार कक्ष में कोल्ड चेन में रखी जाएगी कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
भंडार कक्ष की कोल्ड चेन में रखी जाएगी कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में जनवरी में कोरोना वैक्सीन पहुंचने की उम्मीद है। इसे मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय स्थित वैक्सीन भंडारण कक्ष में कड़ी निगरानी में कोल्ड चेन में रखा जाएगा। वैक्सीन की कड़ी पहरेदारी के लिए सीसीटीवी कैमरे पहले से ही सीएमओ कार्यालय मेें लगे हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन का पूरा ब्यौरा ऑनलाइन रखेगा।
जिले में आने वाली कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। जनवरी में कड़ी सुरक्षा में वैक्सीन कोल्ड चेन में रखी जाएगी। कोल्ड चेन की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से होगी। कोल्ड चेन में वैक्सीन रखे जाने के बाद अंदर जाने वालों पर नजर रखी जाएगी। कोरोना वैक्सीन को जिले से ब्लॉक स्तर की कोल्ड चेन में जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लगे वाहनों से भेजा जाएगा। किसी किस्म के खतरे पर चालक के कोरोना वैक्सीन के वाहन को रास्ते में रोकने पर इसकी जानकारी जीपीएस से विभाग को तुरंत हो जाएगी। वाहन में रखीं वैक्सीन की गिनती कर ब्लॉक स्तर पर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी चालक की होगी।
विज्ञापन

वैक्सीन रखने वाली जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार कोल्ड चेन पर पुलिस का पहरा भी लगाया जा सकता है। वैक्सीन सबसे पहले चिकित्सकों को लगाई जाएगी। चिकित्सकों के बाद पैरामेडिकल स्टाफ एवं आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को लगेगी। इसके बाद शासनादेश के अनुुसार सिस्टमवार जिले के हर नागरिक तक वैक्सीन की डोज पहुंचेगी। इसकी कार्ययोजना स्वास्थ्य विभाग ने तैयार कर ली है।
विज्ञापन

28 दिन में लगेंगी दो डोज
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि कोरोना वैक्सीन की 28 दिन के अंदर दो डोज दी जाएंगी। 28 दिन में दोनों डोज हर नागरिक को दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि शुरुआत में जिले के लगभग 15 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगेगी। इसको लेकर स्टाफ के साथ विचार विमर्श किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय के सभा कक्ष में जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई है। ये प्रशिक्षित होने के बाद अगले सप्ताह से अपने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन आने वाले एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित सभी स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें