फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

149 गांव प्रहरियों को लाठी, जर्सी और मास्क बांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
149 गांव प्रहरियों को लाठी, जर्सी और मास्क बांटा
विज्ञापन

चांदपुर। चांदपुर कोतवाली में पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने क्षेत्र के चार थानों के 149 गांव प्रहरियों को लाठी, जर्सी, मास्क आदि वितरित किया।
थाने में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने कहा उनके रहते गांव प्रहरियों को पूरा सम्मान मिलेगा। कहीं भी कोई अपराध होने पर तुरंत थाना प्रभारी निरीक्षक को सूचित करने से बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। एसपी ने कहा कि अपराध होने पर थाने में सूचना न देने की लापरवाही में हल्के के ग्राम प्रहरी के विरुद्ध कार्रवाई की जा जाएगी। कार्यक्रम में थाना चांदपुर, नूरपुर, हीमपुर दीपा, शिवाला कलां के मौजूद 149 गांव प्रहरियों को लाठी, जर्सी, मास्क वितरित किए गए। कार्यक्रम में एसडीएम कुंवर वीके मौर्य, सीओ शुभ सूचित, कोतवाली निरीक्षक पंकज तोमर आदि मौजूद रहे। इस दौरान प्रहरियों के साथ मोहल्ला पतियापाड़ा, साहुवान, ढाली बाजार, मंडी कोटला में पैदल मार्च भी किया। पैदल मार्च में एसडीएम कुंवर वीके मौर्य, सीओ शुभ सूचित, कोतवाल निरीक्षक पंकज तोमर, सिटी इंचार्ज धर्मेंद्र गिरी आदि मौजूद रहै।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें