फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कार्यदायी संस्था और ठेकेदार के विवाद में अटका डिग्री कॉलेज का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज की स्थापना का सपना आठ वर्ष बाद भी पूरा नहीं
विज्ञापन

वक्फ विकास निगम के खाते में निर्माण के लिए 70 लाख रुपये पड़े


निखिल चौहान
नजीबाबाद। राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज स्थापना का सपना आठ वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका। कार्यदायी संस्था वक्फ विकास निगम और ठेकेदार के विवाद में डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण अटका हुआ है। यह हालात तब है, जबकि वक्फ विकास निगम के खाते में निर्माण के लिए 70 लाख रुपये पड़े है।

नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां ने तत्कालीन सरकार से लाला भोजाराम राजकीय नेत्र चिकित्सालय के सामने राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज स्थापना का प्रस्ताव पारित कराया था। केंद्रीय वित्त पोषित मल्टी सेक्टोरल योजना के अंतर्गत कार्यदायी संस्था वक्फ विकास निगम की देखरेख में करीब आठ वर्ष पूर्व करीब 4.77 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य शुरू हुआ था। शुरुआती दौर में दो किस्त जल्दी जारी हुईं। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व भवन निर्माण की 1.18 करोड़ रुपये की किस्त जारी हुई थी।
विज्ञापन




वक्फ विकास निगम ने काम शुरू कराया, लेकिन बीच में ही आर्थिक नुकसान का हवाला देकर ठेकेदार ने हाथ खड़े कर दिए। करीब 70 लाख रुपये धनराशि वक्फ विकास निगम के पास होने के बावजूद भवन निर्माण कार्य ठप है। धरातल मंजिल के बाद प्रथम मंजिल का कुछ निर्माण ही हुआ है। (संवाद)डि


डिग्री कॉलेज का अब तक निर्माण पूरा न होना चिंता का विषय है। कॉलेज निर्माण की बाधाओं के संबंध में शासन से संपर्क किया जाएगा। - इंजीनियर मौअज्जम, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन







निगम की उदासीनता और भ्रष्टाचार बालिका डिग्री कॉलेज निर्माण में बाधक बना हुआ है। मैं स्वयं जांच कर चुका हूं। जांच रिपोर्ट शासन और निगम के पास है, लेकिन ठेकेदार और कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई न होना मौजूदा स्थिति की जिम्मेदार है। - शफाअत हुसैन, निदेशक, वक्फ विकास निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें