ण्क पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को पहले पीटा, फिर छत से पत्थरबाजी की
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। मोहल्ला लाल सराय में सड़क पर खड़े वाहन को हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को पहले पीटा, फिर अपने घर की छत से पत्थरबाजी की। पत्थर बाजी में एक पक्ष के दो लोगों को चोट भी आई है। एक कार का शीशा भी टूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को अपने साथ थाने ले गई, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
कार्यवाहक थाना प्रभारी धीरेंद्र गंगवार का कहना है कि इस मामले में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई हैं। दोनों पक्ष के लोगों में पुराना विवाद चल आ रहा हैं। अब ताजा मामला सड़क पर खड़े वाहन को हटाने को लेकर हुआ था। इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह का कहना है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।