फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पंजाब से बिहार जा रही शराब की खेप पकड़ी, 650 पेटी बरामद

विज्ञापन
कोतवाल देहात में पकड़ी गई अवेध lशराब स्रोत पुलिस
विज्ञापन
- 55 लाख की शराब पकड़कर बिजनौर पुलिस ने किया तस्करी का भंडाफोड़
विज्ञापन

- ट्रक चालक गिरफ्तार, हरियाणा का रहने वाला है सरगना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पंजाब के चंडीगढ़ से बिहार जा रही शराब की खेप को बिजनौर पुलिस ने पकड़ लिया। करीब 55 लाख की 650 पेटी शराब की बरामद की है। पुलिस ने आरोपी ट्रक को चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शराब की तस्करी का मुख्य सरगना हरियाणा का रहने वाला है, जिसकी तलाश की जा रही है।
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि बिजनौर नगीना मार्ग पर शादीपुर के पास एसओजी और कोतवाली देहात पुलिस ने चेकिंग में एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक में पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब की 650 पेटी बरामद हुई हैं। आरोपी ट्रक चालक मोहम्मद आजीब निवासी गांव भाज्लाका नूह मेवात हरियाणा को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है। शराब की कीमत करीब 55 लाख आंकी गई है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ट्रक चालक ने बताया कि हरियाणा निवासी राहुल के कहने पर चंडीगढ़ से ट्रक लेकर हापुड़ के लिए चला था। इसके बदले उसे तीस हजार रुपये मिलने थे, जबकि तेल आदि खर्च के लिए 20 हजार दिए गए थे। इसके साथ ही टीए डीए के तौर पर पांच सौ रुपये रोजाना मिल रहे थे। प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी देहात गौतम राय, क्राइम ब्रांच निरीक्षक सचिन मलिक और कोतवाली देहात थानाध्यक्ष सुनील कुमार मौजूद रहे।

- रिले-रेस की तरह बदले जाने थे चालक
एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी चालक को शराब से भरा ट्रक चंडीगढ़ में एक पेट्रोल पंप पर खड़ा मिला था। फोन पर मिले निर्देश पर वह ट्रक लेकर आगे बढ़ गया। जिसे केवल हापुड़ तक ही ट्रक ले जाना था। हापुड़ में किसी और चालक के हवाले उक्त ट्रक कर दिया जाता। इसी तरह से बिहार तक कई चालक बदल दिए जाते। बताया कि बिहार में शराब पर पाबंदी लगी हुई है। ऐसे में दूसरे राज्यों से शराब की तस्करी कर बिहार में खपाई जा रही है।
विज्ञापन


- गुजरात में भी पकड़ा गया था आरोपी चालक
बिहार की तरह गुजरात में भी शराब पर पाबंदी है। ऐसे में गुजरात में भी शराब की खेप ले जाने में कुछ साल पहले उक्त चालक मोहम्मद आजीब पकड़ा गया था।

वीपीएन नेटवर्क का इस्तेमाल करता है सरगना
हरियाणा के राहुल ने ट्रक चालक से फोन पर वीपीएन नेटवर्क के जरिये बातचीत की थी। बता दें कि वीपीएन ऐसी तकनीक या सॉफ्टवेयर है जो मोबाइल या लैपटॉप और इंटरनेट के असली आईपी एड्रेस और लोकेशन को छिपा देता है। पकड़ा गया ट्रक चालक राहुल का सिर्फ नाम जानता है, उसके असली पते या मोबाइल नंबर भी उसे मालूम नहीं है। ऐसे में पुलिस वीपीएन नेटवर्क की गुत्थी को सुलझाने में लगी है।

कोतवाल देहात में पकड़ी गई अवेध lशराब स्रोत पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें