कांग्रेसियों ने प्रतिज्ञा यात्रा निकाली
धामपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर में प्रतिज्ञा यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने लोगों को कांग्रेस की योजनाओं व नीतियों के बारे में जानकारी दी।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी सरकार के सत्ता में आने पर उनके सभी प्रकार के कर्जे माफ किए जाएंगे। कोरोना काल का बिजली का बिल माफ होगा। युवाओं को नौकरियां मिलेंगी। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की। कांग्रेस को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने 18 साल की आयु पूरी कर चुके युवाओं को वोट बनवाने और चुनाव में मतदान करने के लिए भी जागरूक किया। वसीउर्रहमान ने बताया कि धामपुर की जनता अब गैर कांग्रेसी पार्टी से उब चुकी है। धामपुर की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। आगामी 2022 विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। इस मौके पर ठाकुर आदित्य चौहान, सुधीर कुमार आदि रहे। संवाद